EPF अकाउंट होल्डर हैं तो जरूर करें ई-नॉमिनेशन, मिलते हैं ये फायदे, जानें क्या है प्रोसेस





 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने अपने अकाउंट होल्डर्स को ई-नॉमिनेशन (epfo e nomination) जरूर करने की सलाह दी है. ऐसे में अगर आप सैलरी क्लास से आते हैं तो जाहिर है आपका ईपीएफ अकाउंट भी है. ऐसे में आपको इस खास सलाह पर तुरंत गौर करना चाहिए. ईपीएफओ (EPFO) ने इसके फायदे भी बताए हैं. ऐसा करने से अकाउंट होल्डर की फैमिली को सोशल सिक्योरिटी मिलती है. ईपीएफओ ने इस बारे में हाल में ट्वीट कर भी जानकारी शेयर की है.


क्यों आपको ई-नॉमिनेशन जरूर करना चाहिए
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए कहा है कि ईपीएफ अकाउंट होल्डर को ई-नॉमिनेशन (EPF/EPS nomination) करना चाहिए. ऐसा करने से अकाउंट होल्डर की डेथ होने पर नॉमिनी/परिवारजनों को पीएफ, पेंशन (EPS) और इंश्योरेंस (EDLI) से जुड़े पैसे निकालने में बड़ी मदद मिलती है. इससे नॉमिनी ऑनलाइन क्लेम भी कर सकता है.  

ऐसे कर सकते हैं EPF/EPS में ई-नॉमिनेशनEPF/EPS nomination के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर विजिट करें
अब यहां Services सेक्शन में FOR EMPLOYEES पर क्लिक करें और Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) पर क्लिक करें
अब नेक्स्ट पेज पर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करें
इसके बाद ओपन हुए पेज पर Manage Tab के तहत के तहत E-Nomination को सलेक्ट करें. ऐसा करने से स्क्रीन पर Provide Details टैब सामने आएगा, फिर Save पर क्लिक करें. 
अब फैमिली डिक्लेयरेशन के लिए Yes पर क्लिक करें, फिर Add family details पर क्लिक करें (यहां आप एक से ज्यादा नॉमिनी ऐड कर सकते हैं.
यहां कुल अमाउंट शेयर के लिए Nomination Details पर क्लिक करें, फिर Save EPF Nomination पर क्लिक करें.
अब यहां ओटीपी जेनरेट करने के लिए E-sign पर क्लिक करें, अब आधार में लिंक्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी डालें.
ऐसा करते ही आपको ई-नॉमिनेशन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड हो जाता है. इसके बाद आपको कोई हार्ड कॉपी डॉक्यूमेंट भेजने की जरूरत नहीं है. 




क्या है नॉमिनी के फायदे?ईपीएफओ की ओर से आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, धारक की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरी जिंदगी पेंशन मिलती है, अगर फैमिली में और कोई नहीं होता है. नॉमिनी को ईपीएस’95 के तहत कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं. इसके अलावा अगर डिपेंडेंट के माता-पिता के कोई भी आय का स्त्रोत नहीं होता है विडो पेंशन उन्हें दी जाती है, जिससे जीवनभर उन्हें पेंशन मिलता रहता है.

बता दें कि ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट लॉगइन करने पर भी ईपीएफओ की ओर से होमपेज पर एक अलर्ट दिखता है. इसमें कहा गया है कि जल्द से जल्द नॉमिनी एड कर लें, ताकि आपके परिवारजन को कोई दिक्कत ना हो.



    Post a Comment

    Previous Post Next Post