Aadhaar-Voter ID link=जानिए आधार को वोटर आईडी से कैसे लिंक करें.



 आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनावी सुधारों पर एक विधेयक को मंजूरी दी है, जिसमें स्वैच्छिक आधार पर मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए एक से अधिक नामांकन को समाप्त करना शामिल है। मसलन, किसी शख्स का उसके गांव के वोटर लिस्ट में नाम है और वह लंबे समय से शहर में रह रहा है। फिर उसने शहर और गांव दोनों जगह नाम अंकित करवा लिया है और दोनों जगह वोट दे रहा है, लेकिन आधार से लिंक होते ही केवल एक वोटर का नाम एक ही जगह वोटर लिस्ट में हो सकेगा। अब वह शख्स केवल एक जगह ही वोट कर पाएगा।

      


बिल के मुताबिक सर्विस वोटर्स के लिए चुनावी कानून को भी जेंडर न्यूट्रल बनाया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल SMS या फोन के माध्यम से बूथ स्तर के अधिकारियों के पास जाकर कोई भी अपने आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ सकता है।


राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से आधार को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का तरीका:

स्टेप1: https://voterportal.eci.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप2: मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर आईडी नंबर का उपयोग करके पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करें और पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप3: अब राज्य, जिला और व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि और पिता का नाम दर्ज करें।

स्टेप4: अब सर्च बटन पर क्लिक करें, अगर दर्ज किया गया डिटेल सही ढंग से सरकार के डेटाबेस से मिलता है, ताकि डिटेल स्क्रीन पर दिखे।

स्टेप5: 'फीड आधार नंबर' विकल्प पर टैप करें जो स्क्रीन के बाईं ओर उपलब्ध है।

स्टेप6: आधार कार्ड, आधार संख्या, मतदाता पहचान संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और/या रजिस्टर्ड ईमेल पते पर मौजूद नाम को भरने के लिए एक पॉप-अप पृष्ठ दिखाई देगा।

स्टेप7: सभी डिटेल का उल्लेख करने के बाद, डेटा को एक बार क्रॉस-चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप8: अंत में स्क्रीन पर एक संदेश दिखाया जाएगा कि आवेदन सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड है।

वीडियो लिंक:-



#supergyan #votercardlinkwithadhar #votercard #voercardwonload



Post a Comment

Previous Post Next Post